Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsQuality TVS Cup Cricket Tournament Begins in Kushinagar Tribute to Krishna Saha and Vimlesh Mall
अयोध्या व मुजफ्फरपुर के बीच होगा उद्घाटन मैच, तैयारियां पूरी

अयोध्या व मुजफ्फरपुर के बीच होगा उद्घाटन मैच, तैयारियां पूरी

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में 18वें क्वालिटी टीवीएस कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 21 दिसंबर से शुरू होगा। यह प्रतियोगिता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा साहा और छात्रनेता विमलेश मल्ल की स्मृति में है। प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों की टीमें भाग लेंगी और विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

Dec 20, 2025 09:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा साहा व छात्रनेता विमलेश मल्ल की स्मृति 18वें वर्ष क्वालिटी टीवीएस कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार से किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन 28 दिसंबर को पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टीमों के चयन की प्रक्रिया एक सप्ताह पहले ही पूरी कर ली गई है। पिच को तैयार कर ग्राउंड को सजाने-संवारने का काम चल रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाली प्रतियोगिता में पैनल के अंपायर मैच को संपन्न कराएंगे। उद्घाटन मैच यूपी की अयोध्या और बिहार की मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आयोजन समिति के संरक्षक विक्रम अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पडरौना क्रिकेट क्लब द्वारा प्रतिवर्ष दिसंबर महीने में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा साहा व छात्रनेता विमलेश मल्ल की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार यह प्रतियोगिता 21 दिसम्बर यानी रविवार से शुरू हो रही है। इसमें मुजफ्फरपुर, अयोध्या, बक्सर, शाहजहांपुर, सिवान, वाराणसी, प्रयागराज और मेजबान पडरौना की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। आयोजन समिति खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और आयोजन को प्रतिवर्ष भव्य रूप देने में हर संभव प्रयास करती है। उन्होंने बताया कि इस बार विजेता टीम को 51 हजार नगद पुरस्कार के साथ अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। वहीं, उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये और अन्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। इस साल के आयोजन में मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार के रूप में बाइक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आयोजन को और भी भव्य तरीके से करने का प्रयास अभी से शुरू किया जाएगा ताकि आगामी वर्षों में होने वाली प्रतियोगिता में देश की नामी-गिरामी टीमों को भी यहां पर आमंत्रित किया जा सके। आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य सतीश साहा और प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रिंस तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि रविवार की सुबह 9 बजे से खेल मैदान से शहर में गाजे-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें आमंत्रित दोनों टीमों के साथ मेजबान टीम पडरौना के खिलाड़ी, शहर के लोग शामिल होंगे। खेल मैदान से निकलने वाली प्रभात फेरी तिलक चौक से पुनः भ्रमण के बाद मैदान पर पहुंचेगी, जहां टॉस की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उद्घाटन मैच का भव्य शुभारंभ किया जाएगा।