चेनमैनों को लेखपाल पद पर पदोन्नति के बाद मिली तैनाती

May 07, 2026 09:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर जिले में चेनमैनों को लेखपाल पद पर पदोन्नति के आदेश जारी हुए हैं। यह आदेश राजस्व परिषद्, लखनऊ के निर्देशों के अनुसार हैं। चयन समिति की संस्तुति के बाद डीएम ने 23 अप्रैल 2026 को इसे अनुमोदित किया। विभिन्न तहसीलों में चेनमैनों की नियुक्ति की गई है।

चेनमैनों को लेखपाल पद पर पदोन्नति के बाद मिली तैनाती

कुशीनगर। जिले में कार्यरत चेनमैनों को लेखपाल पद पर पदोन्नति देते हुए उनकी तैनाती संबंधी आदेश जारी कर दिये गए हैं। यह कार्रवाई राजस्व परिषद्, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। उत्तर प्रदेश लेखपाल सेवा नियमावली के अंतर्गत गठित चयन समिति ने 12 मार्च 2026 को जिले के चेनमैनों की पदोन्नति के लिए संस्तुति की थी। उक्त संस्तुति को डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने 23 अप्रैल 2026 को अनुमोदित किया, जिसके बाद पदोन्नति व तैनाती के आदेश जारी किए गए। जारी आदेश के अनुसार, साबिर अली को तहसील तमकुहीराज, निसार अहमद को कसया, कमलेश श्रीवास्तव को तमकुहीराज, दयानंद शर्मा को कसया, राजेश प्रसाद को तमकुहीराज, अनिल कुमार को तमकुहीराज, हिफाजत खान को पडरौना व जय प्रकाश कुशवाहा को तमकुहीराज तहसील में लेखपाल पद पर तैनाती दी गई है।डीएम

ने संबंधित नियुक्ति प्राधिकारी व एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे नियमावली के अनुरूप अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करें और सभी पदोन्नत कर्मियों की तैनाती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरा करायें।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।