12 अप्रैल को मनाया जाएगा सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव
Kushinagar News - कुशीनगर में राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा द्वारा प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव समारोह 25 मार्च को आयोजित होने वाला था, जिसे अब 12 अप्रैल को जूनियर हाईस्कूल कोतवाली के सामने मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा होंगे।

कुशीनगर। राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत जिला इकाई कुशीनगर द्वारा 25 मार्च को आयोजित होने वाले प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव समारोह को स्थगित कर 12 अप्रैल रविवार को जूनियर हाईस्कूल कोतवाली के सामने पडरौना में मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा होंगे। इस आशय की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा जिलाध्यक्ष आचार्य केदारनाथ कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दी तथा समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


