कुशीनगर में बस और ट्रक में टक्कर, दो यात्रियों को मामूली चोटें, बाल-बाल बचे 35 यात्री

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जिले के खड्डा नगर के महाराणा प्रताप चौक पर मंगलवार

कुशीनगर में बस और ट्रक में टक्कर, दो यात्रियों को मामूली चोटें, बाल-बाल बचे 35 यात्री

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जिले के खड्डा नगर के महाराणा प्रताप चौक पर मंगलवार को सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार करीब 35 यात्री बाल-बाल बच गए, जबकि दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना का विवरण

करदह-गिदहवा बाजार से गोरखपुर के लिए चलने वाली आदि शक्ति नामक प्राइवेट बस मंगलवार को यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। बस जैसे ही खड्डा के महाराणा प्रताप चौक से सिसवा मार्ग की ओर मुड़ी, उसी दौरान माल लदे एक ट्रक ने बस को बगल से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस का दरवाजा तोड़कर सभी महिला एवं पुरुष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में जखिनिया निवासी 70 वर्षीय अब्दुल मजीद तथा राजेश (40) पुत्र शंकर को मामूली चोटें आईं। वहीं, बस के दरवाजे पर खड़े खलासी शिवा प्रजापति पुत्र राजेन्द्र निवासी सोहता, थाना घुघली, जनपद महराजगंज भी बाल-बाल बच गया।

स्थानीय प्रतिक्रिया

घटना के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बस को सड़क किनारे कर यातायात सुचारु कराया। बाद में सभी यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल में जुटी थी。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कहाँ पर बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई?
यह टक्कर कुशीनगर जिले के खड्डा नगर के महाराणा प्रताप चौक पर हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।