मध्यस्थता के माध्यम से कराएं मुकदमों में सुलह
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने कुशीनगर में प्री-लिटिगेशन मध्यस्थता का प्रचार किया। सचिव भुवन ने आम जनता और अधिवक्ताओं से अपील की कि वे मुकदमे से पहले मध्यस्थता के माध्यम से अपने विवादों को सुलझाएं, ताकि अदालतों में लंबा समय बचाया जा सके।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर प्री-लिटिगेशन मिडिएशन (मुकदमे से पहले मध्यस्थता) और मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के निपटारे के व्यापक प्रचार और प्रसार कराते हुए अधिवक्ताओं व आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मामलों का निस्तारण कराने की अपील की है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने जन मानस से अपील करते हुए कहा है कि न्यायालयों में मुकदमे की पैरवी में लगने वाले अत्यधिक समय को देखते हुए इस अभियान के तहत जनमानस मुकदमे करने से पहले ही अपने मामले का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से करा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


