Kushinagar News: ट्रांसफार्मर का बुशिंग जलने से 100 से अधिक घरों की बिजली गुल, अंधेरे में गुजरी रात
Kushinagar News: पडरौना शहर के सहस्र बाहु अर्जुन नगर में 250 केवीए क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मर की खूंटी जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे 100 से अधिक घरों में अंधेरा छा गया है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की गई है।
Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। पडरौना शहर के सहस्र बाहु अर्जुन नगर के वायरलेस कंपाउंड गोलंबर में 250 केवीए क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मर की खूंटी (बुशिंग) जल जाने से बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके चलते 100 से अधिक घरों में अंधेरा छा गया और भीषण उमस के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण
के सूर्यप्रकाश शर्मा, नवनीत तिवारी, रवि साहा आदि लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली नहीं रहने से घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो गए। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से पेयजल संकट की भी स्थिति बनने लगी। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।
शिकायत पर प्रतिक्रिया
लोगों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्होंने संबंधित जेई और अधिशासी अभियंता को कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया और न ही कोई जवाब दिया। इससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई।
मरम्मत की प्रक्रिया
हालांकि, सूचना मिलने पर लाइनमैन मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर की खूंटी जल गई है, जिसे बदलने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी। लाइनमैन ने उपभोक्ताओं को गुरुवार को मरम्मत कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया।
स्थानीय निवासियों की मांग
मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि खराब ट्रांसफार्मर की तत्काल मरम्मत कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। उनका कहना है कि बरसात और उमस के मौसम में लंबे समय तक बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यदि शीघ्र आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


