Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsPoor Road and Drain Construction in Kushinagar Raises Concerns Over Government Funds Misuse
बहादुरगंज गांव में मानकविहीन निर्मित सड़क व नाली बने मुसीबत

बहादुरगंज गांव में मानकविहीन निर्मित सड़क व नाली बने मुसीबत

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक के बहादुरगंज गांव में हाल ही में कराये गये सड़क

Jan 15, 2026 10:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक के बहादुरगंज गांव में हाल ही में कराये गये सड़क व नाली निर्माण ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। निर्माण कार्य पूरा हुए अभी कुछ ही समय बीता है और सड़क कई स्थानों पर टूटने लगी है। नालियां भी जगह-जगह ध्वस्त हो चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा काम मानकों को ताक पर रखकर कराया गया, जिससे सरकारी धन का खुला दुरुपयोग हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर डाली गई कंक्रीट की परत बेहद कमजोर है। इससे निर्माण के एक माह पूर्व ही सड़क उखड़ने लगी। चार पहिया वाहनों का तो गुजरना भी मुश्किल हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं नालियों की स्थिति और भी खराब है। नाली बनने के बावजूद पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे कीचड़, फिसलन और दुर्गंध फैल रही है। इससे राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणो ने बताया कि निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। सीमेंट की मात्रा कम और बालू-मिट्टी की अधिकता व सिल्ट के प्रयोग के कारण सड़क और नाली टिक नहीं पा रही है। उनका कहना है कि जब उन्होंने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाया तो ग्राम प्रधान व संबंधित ठेकेदार ने अनसुना कर दिया। इस मामले में जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो यह सड़क और नाली पूरी तरह बेकार हो जाएगी, जिससे दोबारा सरकारी खजाने पर बोझ पड़ेगा। -----कोट-------- शिकायत के आधार पर टीम भेजकर निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई तय है। किसी भी हाल में विकास कार्यों में लापरवाही और सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों को बख्सा नहीं जायेगा। आलोक कुमार प्रियदर्शी, डीपीआरओ