कसया थाने में जमे उपनिरीक्षक हुए रिलीव
Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। पुलिस कप्तान के ट्रांसफर आदेश को दरकिनार कर कसया थाने में पिछले तीन महीने से जमे उपनिरीक्षक बुधवार को कसया थाने से पटहेरवा

पडरौना, निज संवाददाता।
पुलिस कप्तान के ट्रांसफर आदेश को दरकिनार कर कसया थाने में पिछले तीन महीने से जमे उपनिरीक्षक बुधवार को कसया थाने से पटहेरवा के लिए रिलीव हो गए है।
ट्रांसफर के बाद की स्थिति
आपके अपने अखबार में हिन्दुस्तान ने बुधवार के अंक में ट्रांसफर के बाद भी कसया थाने में जमे उपनिरीक्षक शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका असर हुआ कि प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने उपनिरीक्षक को कसया थाने से रिलीव कर दिया है। एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने पिछले 3 फरवरी 2026 को जिले के एक ही थाने में दो साल या उससे अधिक समय से एक ही थाने में जमे 50 उपनिरीक्षकों का विभिन्न थानों में तबादला करके तत्काल प्रभाव से संबंधित थाने में पहुंच कर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया था। इसमें कसया थाने के चंद्रजीत यादव समेत चार उपनिरीक्षक भी शामिल थे। चंद्रजीत कसया थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनाती के बाद यहीं से प्रमोशन प्राप्त कर उपनिरीक्षक बने है। उनका एसपी ने पटहेरवा थाने में तबादला किया था, लेकिन इसके बाद भी वह तीन माह से कसया थाने में जमे थे।
शिकायत और कार्रवाई
कसया के वीर अब्दुल हमीदनगर पिरहिया निवासी अब्दुल आकिब अंसारी ने मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि चंद्रजीत पहले यहीं हेड मोहर्रिर थे। कुछ माल हैंडओवर नहीं होने के कारण रिलीव नहीं किया जा सका था। उनको थाने से रिलीव कर दिया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


