Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsPolice Seizes Illegal Fireworks Worth 3 Lakhs in Padrauna
बंद मकान का ताला तोड़ तीन लाख के पटाखे जब्त

बंद मकान का ताला तोड़ तीन लाख के पटाखे जब्त

संक्षेप:

Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के सिधुआ स्थान

Tue, 14 Oct 2025 03:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के सिधुआ स्थान से सोमवार को एक बंद पड़े मकान से पटाखों की खेप को जब्त किया है। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लाख रुपये का पटाखा मकान से बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर निवेश कटियार के पर्यवेक्षण व पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डा. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांन्तिपूर्ण वातावरण में संम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते सोमवार को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ स्थान से पुलिस ने तहसीलदार पडरौना अभिषेक कुमार मिश्रा की उपस्थिति में अवैध रूप से एक मकान में भण्डारण कर रखा गया 20 काटून व 11 बोरी फैक्ट्री निर्मित व हस्तनिर्मित पटाखा व फुलझडियां भिन्न- भिन्न कम्पनियों का ताला तोड़ कर बरामद किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बरामदगी के आधार पर पुलिस मकान मालिक मनीष गुप्ता निवासी सिधुआ स्थान के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, दरोगा आकाश कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, दीपक सिंह यादव, चन्दा यादव व सिपाही विशाल सिंह शामिल रहे।