
छिनैती मामले में एक संदिग्ध आरोपी को पकड़ जांच में जुटी पुलिस
Kushinagar News - कुशीनगर में समउर-पटहेरिया मार्ग पर एक बाइक सवार LIC एजेंट से 40 हजार रुपये की छिनैती हुई। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पीड़ित वीरेंद्र राय ने घटना के समय घर लौटते समय छिनैती की शिकायत की थी। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दे रही है।
कुशीनगर। समउर-पटहेरिया मार्ग से टोला दीप राय गांव जाने वाले मार्ग पर एक बाइक सवार एलआईसी एजेंट से 40 हजार रुपये की छिनैती मामले की जांच में जुटी पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस संदिग्ध से घटना संबंधित पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने शीघ्र घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव के टोला दीप राय निवासी वीरेंद्र राय 64 एलआईसी कंपनी के एजेंट है। शुक्रवार को कसया ब्रांच पर रूपये जमा करने व शादी का कार्ड देने के लिए बाइक से निकले थे कि बारिश होने के कारण कसया न जाकर तुर्कपट्टी की तरफ रिश्तेदारी में चले गए।

शाम पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि पीड़ित घर से करीब एक किमी पहले छठ घाट के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आए एक बाइक सवार युवक ने ओवरटेक कर गाड़ी सहित उन्हें रोक लिया तथा उन्हें धमकाते हुए उनसे 40 हजार रुपये छीन लिया। छिनैती की सूचना मिलने पर सीओ राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। शनिवार को तमकुहीराज पुलिस ने मामले से जुड़े एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इससे पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस से जुड़े जानकारों का कहना है कि पुलिस टीम घटना के खुलासे के समीप है। इस संबंध में थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




