जिले के 182 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों में टैबलेट वितरित

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को एसपी केशव कुमार ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों में कुल

जिले के 182 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों में टैबलेट वितरित

पडरौना, निज संवाददाता।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को एसपी केशव कुमार ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों में कुल 182 टैबलेट का वितरण किया। इससे थानों में लंबित विवेचना के साथ पुलिसिंग व्यवस्था के कार्यों में तेजी आएगी।पुलिस अधीक्षक कार्यालय कुशीनगर में एसपी के निर्देशन में जनपद के समस्त पुलिस थानों पर तैनात निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों को कुल 182 टैबलेट का वितरण किया गया। एसपी ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक का उपयोग अपराध नियंत्रण, जांच प्रक्रिया को तेज करने तथा साक्ष्यों के संरक्षण एवं संकलन में करना है। टैबलेट वितरण से थाना स्तर पर फास्ट विवेचना, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, डिजिटल साक्ष्य संकलन, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी तथा विभिन्न पुलिस पोर्टल्स पर त्वरित एंट्री संभव होगी।

यह पहल जनपद में पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी, तकनीकी रूप से सक्षम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।