Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsPolice Arrest Two Wanted Accused in Dowry Harassment and Abetment to Suicide Case
दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या को उकसाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
Kushinagar News - पटहेरवा थाने की पुलिस ने दहेज उत्पीडन और आत्म हत्या के लिए उकसाने के मामले में दो अभियुक्तों राहुल शर्मा और मृत्युन्जय वर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जोगिया हिच्छाराय के निवासी हैं। गिरफ्तारी...
Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरTue, 14 Oct 2025 03:49 AM

पडरौना। पटहेरवा थाने की पुलिस ने दहेज उत्पीडन, आत्म हत्या के लिए उकसाने आदि के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम से सम्बंधित वांछित अभियुक्त राहुल शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी जोगिया हिच्छाराय थाना पटहेरवा व मृत्युन्जय वर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी जोगिया हिच्छाराय थाना पटहेरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, दरोगा अनुराग यादव, सिपाही नन्दकिशोर शर्मा व सिपाही रानू सिंह शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




