बोर्ड परीक्षा : हाईस्कूल व इंटर में 1335 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट

पडरौना, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा पिछले 18 फरवरी से दो पालियों में जिले के 194 परीक्षा केंद्रों पर चल रही है। डबल वाइस रिकार्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरा समेत केंद्राध्यक्ष, वाह्य केंद्राध्यक्ष व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा दोनों पालियों हुई। इसमें 1335 परीक्षार्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ी है। दोनों पालियों में करीब 1 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए छह जोनल व 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत सात सचल दल की गाड़ियां पूरा दिन दौड़ती रहीं। कहीं से कोई नकचली पहले दिन नहीं पकड़ा गया।
कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा केंद्रों का लाइव टेलिकास्ट किया गया। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज मल्लूडीह पहुंच कर निरीक्षण किया। माध्यमिक शिक्षा विभाग से जिले में 22 राजकीय, 54 एडेड समेत 368 विद्यालय संचालित हैं। इन माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2026 में कुल 108159 पंजीकृत हैं, जिसमें हाईस्कूल में 29,268 बालक व 29,014 बालिकाएं समेत कुल 58282 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 25,920 बालक व 25,441 बालिकाएं व 0 ट्रासजेंडर समेत कुल 51361 छात्र शामिल हैं। जिले में कुल 194 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा शुक्रवार को आयोजित हुई। सुबह गेट पर परीक्षार्थियों की चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। सुबह 8.30 बजे 11.45 बजे प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में 15,011 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 14,063 परीक्षा परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 948 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। वहीं इस पाली में हुई इंटर की व्यवसायीक की परीक्षा में पंजीकृत 643 परीक्षार्थियों में 613 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 30 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से 5.15 बजे तक जिले के 194 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इंटर की इतिहास की परीक्षा में पंजीकृत 5,386 परीक्षार्थियों में 5,029 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 357 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र पर अनुचित साधन प्रयोग करते हुए कोई भी छात्र नहीं पकड़ा गया। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन भी किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल करते हुए कोई भी परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया है। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुचिता पूर्ण परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक लगातार दौर लगाते रहे। वहीं छह जोनल व 22 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का भ्रमण कर हाल जाना। सचल दल प्रभारी बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य, डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता समेत सात सचल दल प्रभारियों के नेतृत्व में टीम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रही। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। ------------- बोर्ड परीक्षा जिले के 194 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई है। दोनों पालियों में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। सचल दल समेत सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तथा प्रवेक्षक ने केंद्रों का निरीक्षण किया है। परीक्षा के दौरान गड़बड़ी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। श्रवण कुमार गुप्ता, डीआईओएस
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


