Kushinagar News: नशा कर मेले में घूमने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सीओ
Kushinagar News: बड़हरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को सीओ सदर की अध्यक्षता में शांति कमेटी की ब

Kushinagar News: बड़हरागंज, हिन्दुस्तान संवाद।
शांति कमेटी की बैठक
बड़हरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को सीओ सदर की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि त्योहार हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान हैं। इसलिए श्रीकृष्ण के जन्म दिवस को शांति से मनाया जाना चाहिए। शराब या कोई अन्य किसी प्रकार का नशा का प्रयोग कर मेले में घूमने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
सुरक्षा उपाय
कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि अतिउत्साह में दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है, इसलिए डीजे की ऊंचाई कम रखें। अफवाहों पर सतर्क रहें और कुछ विपरित स्थिति पैदा होने पर पुलिस को सुचित करें। धार्मिक स्थलों पर बने लाल निशान पर प्रशासन द्वारा बनाए गए नियम का पालन करें और परंपरा का अनुपालन करें। बैठक में गांव के डोल आयोजकों व प्रधानों को बुलाया गया था। लोगों द्वारा बिजली के ढीले तार को ठीक करने, साफ- सफाई के लिए की गई मांग पर सभी कार्य समय से कराने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए। बैठक में चौकी प्रभारी शैलेन्द्र मिश्र, प्रधान अकलीम बबलू, कृष्ण मोहन, रियाजुद्दीन धनंजय तिवारी, नेक मोहममद, ऐजाज नेता, मुरारीलाल, दीनानाथ गुप्त, हाफीज बशीर, सगीर अहमद, महेंद्र रौनियार, पवन गुप्ता, राजन चौहान आदि मौजूद रहे।
----------


