लग्जरी बसों में सीटों से अधिक सवारियां, बढ़ी हादसों की आशंका

Jan 15, 2026 10:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

Kushinagar News - कुशीनगर में पंजाब और चंडीगढ़ से बिहार तक चलने वाली निजी बसों में ओवरलोडिंग की समस्या बढ़ रही है। बसों में अधिक सवारियां और सामान लादा जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए चालक जोखिम भरी यात्रा करवा रहे हैं।

लग्जरी बसों में सीटों से अधिक सवारियां, बढ़ी हादसों की आशंका

कुशीनगर। पंजाब और चंडीगढ़ से बिहार तक चलने वाली प्राइवेट बसों में जहां सीट सी अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं, वहीं बसों के ऊपर मालवाहक गाड़ियों की तरह सामान लाद दिया जा रहा है। ऐसी बसें एनएच पर तेजी से फर्राटा भर रही हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रह रही है, लेकिन जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है। पंजाब और चंडीगढ़ में निजी कंपनियों में काम करने वाले उतर प्रदेश और बिहार के लोग वापसी के समय काफी सामान लेकर आते हैं। ट्रेनों में इतना सामान लाने की अनुमति नहीं मिलने के चलते और ट्रेन से उतरकर बस आदि पकड़ने की समस्या से बचने के लिए वे लोग प्राइवेट बसों से यात्रा करते हैं।

यात्रियों की मजबूरी का लाभ लेते हुए चालक बसों की छतों पर ट्रकों की तरह पर भारी-भरकम सामान लादने के साथ अंदर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठा लेते हैं। इससे सीटों के अलावा गलियारे, दरवाजों के पास और कई बार ड्राइवर के केबिन तक में यात्री खड़े रहते हैं। लंबी दूरी की यात्रा में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। यात्रियों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें जोखिम भरी यात्रा करनी पड़ती है। तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और ऊपर सामान लदा होनेके कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व में कई बार ओवरलोड बसों के संतुलन बिगड़ने के कारण गंभीर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके बावजूद सबक नहीं लिया गया। हर हादसे के बाद जांच और कार्रवाई की बातें होती हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं। [8:23 am, 15/1/2026] Mithilesh G Ht Ksn: हिंसक जानवर की तलाश जारी कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सिरसिया बुजुर्ग गांव के कोहड़ा टोला में हिंसक जानवर पकड़ा नहीं जा सका है। खड्डा रेंजर के निर्देशन में वनकर्मियों ने कोहड़ा टोला के पश्चिम सरेह में, बिहारी छपरा से धुलाई सेंटर के रास्ते सिरसिया बुजुर्ग में आने वाली सड़क, बर‌ईपट्टी जाने वाली सड़क, कोहड़ा टोला के ईट-भट्टा के रास्ते चिकनिया स्थान आने वाली सड़क की तरफ हिंसक जानवर की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;