ग्रामीणों ने पकड़वाए आयरन डस्ट लदे दो ओवरलोड ट्रक, वाहन जब्त
सलेमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। झारखंड के नोआमुंडी से उत्तर प्रदेश के

सलेमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद।
झारखंड के नोआमुंडी से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जा रहे आयरन डस्ट लदे दो ओवरलोड ट्रकों को शनिवार की देर रात ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ट्रकों को सलेमगढ़ टोल प्लाजा पार करने के बाद पश्चिमी कैंटीन के समीप रोक लिया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
जांच प्रक्रिया
बिहार की ओर से आए दोनों ट्रक निर्धारित क्षमता से अधिक आयरन डस्ट लेकर चल रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह, तहसीलदार तमकुहीराज महेश कुमार तथा बहादुरपुर चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह पहुंचे और जांच शुरू कराई। ग्रामीणों की मांग पर दोनों ट्रकों का सलेमगढ़ टोल प्लाजा स्थित धर्मकांटा पर वजन कराया गया। जांच में एक ट्रक का वजन 94 टन 790 किलोग्राम तथा दूसरे का 94 टन 730 किलोग्राम पाया गया। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि ट्रकों के दस्तावेजों तथा खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर ओवरलोड वाहन लगातार संचालित हो रहे हैं। उनका कहना है कि कई भारी वाहन बिना जांच के गुजर जाते हैं, जबकि वैध दस्तावेज वाले वाहनों को अनावश्यक रूप से रोका जाता है। तहसीलदार महेश कुमार ने कहा कि वैध दस्तावेज रखने वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ओवरलोड और अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


