सड़कों पर सरपट दौड़ रहे गन्ना लदे ट्राला, खतरे में जान

Jan 15, 2026 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के अधिकांश मार्गों पर गन्ना लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला

सड़कों पर सरपट दौड़ रहे गन्ना लदे ट्राला, खतरे में जान

बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के अधिकांश मार्गों पर गन्ना लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला सरपट दौड़ रहे हैं। चालक ओवरलोड गाड़ियों को लेकर भी बेखौफ तेज गति में लेकर चल रहे हैं, जिनकी चपेट में आने से दुर्घटना की आशंका बनी रह रही है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इन दिनों गन्ना का पेराई सत्र चल रहा है। चीनी मिलों की तरफ से मोडीफाइड ट्राला रखे गए हैं, जो गन्ना तौल केंद्रों से चीनी मिलों तक संचालित किए जा रहे हैं। इन पर ओवरलोड गन्ना की ढुलाई हो रही है। रात में संचालित हो रहे ये गन्ना लदे ट्राला खतरे का सबब बने हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्योंकि अधिकतर ताला में पीछे अभी भी कोई लाइट नहीं जल रही और ओवरलोड होने के बावजूद तेज गति से संचालित किए जा रहे हैं। रात में कोहरे की स्थिति में इनसे दुर्घटना की आशंका बनी रह रही है। देवतहा बाली में स्थित पिपराइच चीनी मिल के तौल केंद्र, पड़ोसी जिला महराजगंज के सिसवा बाजार का तौल केंद्र पड़री मेंहदिया में, बिंदवलिया, अतरडीहा में पिपराइच चीनी मिल का तौल केंद्र, बदलछपरा, पचफेड़ा, पूरन छपरा, पकड़ियार बाजार आदि गांवों में चीनी मिलों के तौल केंद्र बने हैं। कई तो मुख्य मार्ग से काफी दूरी पर स्थित हैं। मुख्य सड़क पर आने के लिए संकरे रास्तों से गन्ना लदी गाड़ियों को लाना पड़ता है। उस रास्ते गुजरने वाले लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। खड्डा क्षेत्र के नौगावां निवासी कांग्रेस नेता लालबाबू कन्नौजिया ने बताया कि अगर जिला प्रशासन द्वारा इस पर गंभीरता से विचार कर समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।