Kushinagar News: नाला ओवरफ्लो होने से सड़क पर जलजमाव
Kushinagar News: कुशीनगर के हफुआ बलिराम गांव में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़क पर बह रहा है, जिससे जलभराव हो रहा है। यह स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले की सफाई और सड़क की मरम्मत की मांग की है।

Kushinagar News: कुशीनगर। सेवरही ब्लॉक के हफुआ बलिराम गांव में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग एनएच को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर पानी जमा रहने से गड्ढे बन गए हैं और फिसलन बढ़ने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक नाले की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई है।
लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द नाले की सफाई कराने तथा क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत कराने की मांग किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


