Kushinagar News: थानों में लंबे समय से पड़े वाहनों की नीलामी के आदेश

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने

Kushinagar News: थानों में लंबे समय से पड़े वाहनों की नीलामी के आदेश

Kushinagar News: कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने जनपद के समस्त थानों के एसएसआई एवं हेड मुहर्रिरों को आदेश दिया है कि थानों में लंबे समय से पेड़ वाहनों को नीलाम करने की प्रक्रिया पूरी करें।एएसपी ने कहा कि थानों में लंबे समय से पड़े वाहनों एवं अन्य सामग्रियों के शीघ्र निस्तारण (नीलामी) के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त विभिन्न आदेशों एवं निर्देशों से समस्त अधिकारियों को अवगत कराया। कहा कि थानों में बेकार पड़े वाहनों व अन्य सामग्रियों का निस्तारण कर पूरे परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाएं। इससे कि उच्चाधिकारियों के पहुंचने थाना स्वच्छ व निर्मल दिख सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।