दिव्यांगजनों का रोजगार मेला कल

Feb 10, 2026 10:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में 11 फरवरी को दिव्यांगजनों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और राजकीय आईटीआई पडरौना द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मेले में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार होंगे और इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज लाने की सलाह दी गई है।

दिव्यांगजनों का रोजगार मेला कल

कुशीनगर। दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार 11 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई पडरौना के तत्वावधान में किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में फ्ल्यून्ट ग्रिड कम्पनी द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। इसमें 10 वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक व कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित आंशिक दिव्यांगजन अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।