निकाह के बाद दूल्हे ने की दहेज की मांग, दुल्हन ने दी तहरीर

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर, हिटी। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता ने पति पर निकाह

निकाह के बाद दूल्हे ने की दहेज की मांग, दुल्हन ने दी तहरीर

कुशीनगर, हिटी। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता ने पति पर निकाह के बाद दहेज की मांग करने के मामले में हाटा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।रविवार की दोपहर बाद कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदा जमीन सिकटिया निवासी नवविवाहिता सहनोज खातून ने तहरीर देकर गुहार लगाई कि पिछले 23 मार्च को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देउरवा निवासी कौनैन सिद्दीकी के साथ निकाह हुआ। निकाह के बाद कौनैन अपने घर ले जाने से मुकर रहा है और तीन लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा है। उसने कहा है कि जब तक दहेज की डिमांड पूरी नहीं होगी, तब तक घर नहीं ले जाऊंगा।

उसने यह भी बताया कि हमारी सास फोन पर धमकी दे रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने कहा कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।