Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsNew Pre-School Building Completed in Kushinagar Operations Halted Due to Unsafe Conditions
जर्जर भवन के चलते बच्चों को नहीं मिल रहा बाल वाटिका का लाभ

जर्जर भवन के चलते बच्चों को नहीं मिल रहा बाल वाटिका का लाभ

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर, हिटी। हाटा ब्लॉक के गांव महुई बुजुर्ग स्थित पीएम श्री विद्यालय नरकटिया में

Feb 09, 2026 09:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर, हिटी। हाटा ब्लॉक के गांव महुई बुजुर्ग स्थित पीएम श्री विद्यालय नरकटिया में वर्ष 2023-24 में बालवाटिका भवन बनकर तैयार हो गया, लेकिन बाल वाटिका अभी तक संचालित नहीं हो सका। क्योंकि बालवाटिका के सटे भूकंप रोधी प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन है, जिसे दुर्घटना की आशंका से बाल वाटिका संचालित नहीं हो पा रहा है। जर्जर विद्यालय के नीलामी के लिए अधिक मूल्य लगने से नीलामी के समय इसका कोई खरीदार नहीं मिल पा रहा है। बाल वाटिका विद्यालय परिसर में ही चलता है। इसके बनाने का उद्देश्य था कि भवन में 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष के नौनिहालों को पढ़ाया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रधानाध्यापक विजय कुमार कन्नौजिया ने कहा कि बाल वाटिका बन कर तैयार हो चुका है, लेकिन बाल वाटिका के सटे जर्जर प्राथमिक विद्यालय का भवन से संचालित नहीं हो रहा है। इस संबंध बीईओ हाटा अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। प्रधानाध्यापक से जानकारी लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।