
गहने व नगदी लेकर नवविवाहिता फरार, ससुर ने दी तहरीर
Kushinagar News - ढाढा, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव मठ सूरज गिरि में शनिवार की
ढाढा, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव मठ सूरज गिरि में शनिवार की रात घर से एक नवविवाहिता गहना व नगदी लेकर फरार हो गई। ससुर ने हाटा कोतवाली में तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है। रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव मठसूरजगिरि निवासी प्रकाश चन्द्र ने तहरीर सौंप कर बताया कि शनिवार की रात पूरा गांव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर उत्सव मना रहा था। वहीं नवविवाहिता बहू अनुष्का पत्नी रवि प्रताप देर रात घर में रखा कुल गहना व दस हजार रुपए नगदी लेकर फरार हो गयी है।

अनुष्का की शादी चार जून 2025 को धूमधाम से हुआ था। पति रवि प्रताप शादी के एक माह बाद गुजरात कमाने चला गया। ससुर प्रकाश चंद ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव में प्रसाद लेने के बाद सभी लोग सोने चले गये। भोर में लगभग चार बजे के बाद देखा गया कि अनुष्का के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। आवाज देने के बाद जब वह नहीं आई तो अंदर देखा गया तो अनुष्का कमरे में नहीं थी तथा आलमारी खुली थी। उसमें रखा गहना व दस हजार रुपए नगदी सब गायब था। अनुष्का की मायके सहित अन्य जगहों पर तलाश किया गया, परंतु तलाश के बाद भी वह नहीं मिली। ससुर के तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई। इस सम्बन्ध में कोतवाल रामसहाय चौहान ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


