राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आज होगा जनपद स्तरीय विज्ञान कार्यक्रम
Kushinagar News - कुशीनगर में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम आयोजित होगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना है। कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी, व्याख्यान, सेमिनार और प्रतियोगिताएं शामिल हैं। मुख्य कार्यक्रम प्रातः 10 बजे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पडरौना में होगा।

कुशीनगर। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जनपद में शनिवार को विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। बताया कि इस दिन महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पडरौना में आयोजित है। इसमें विज्ञान प्रदर्शनी, व्याख्यान, सेमिनार एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित है।
प्रौद्योगिकी का अत्यधिक उपयोग: वरदान या अभिशाप विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, वैज्ञानिक विषयों पर निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता तथा विज्ञान प्रयोगशाला गतिविधियां प्रमुख आकर्षण रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


