Kushinagar News: पडरौना और कसया में राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी की अध्यक्षता में, यह अदालत उन मामलों का निस्तारण करेगी जिनमें पक्षों के बीच सहमति हो। बैंक लोन, बीमा, पारिवारिक विवाद और चेक बाउंस से जुड़े मामले प्राथमिकता में होंगे।

Kushinagar News: पडरौना और कसया में राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को दीवानी न्यायालय कुशीनगर, पडरौना तथा वाह्य न्यायालय कसया के परिसर में किया जाएगा। इसके लिए संबंधित स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। लोक अदालत में ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा, जिनमें दोनों पक्ष आपसी सहमति और सुलह-समझौते के माध्यम से विवाद समाप्त करना चाहते हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन, बीमा, दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, बिजली बिल से संबंधित विवाद, चेक बाउंस तथा धन वसूली से जुड़े मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है। उन्होंने संबंधित पक्षकारों से लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को सरल और सुलभ तरीके से विवाद का समाधान उपलब्ध कराना है। पक्षकार अपने मामले के संबंध में आवश्यक जानकारी और प्रक्रिया के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर से संपर्क कर सकते हैं। लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: पडरौना और कसया में राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को