ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कुशीनगरदीयो की झिलमिलाहट से नहा उठा नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल

दीयो की झिलमिलाहट से नहा उठा नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल

कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के छितौनी बगहा सह सड़क रेल पुल स्थित मां नारायणी सामाजिक...

दीयो की झिलमिलाहट से नहा उठा नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कुशीनगरSun, 12 Nov 2023 09:30 AM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के छितौनी बगहा सह सड़क रेल पुल स्थित मां नारायणी सामाजिक स्थल पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया। नारायणी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार व भक्तिमय नारों के बीच नारायणी तट जगमगा उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि यह उत्सव 14 साल के वनवास के बाद भगवान श्रीराम की वापसी की खुशी में मनाया जाता है। दीपावली का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि इसका सामाजिक, आध्यात्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और आर्थिक महत्व भी है।

वहीं नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल के संरक्षक महंत डॉ. सत्येंद्र गिरी ने कहा कि प्रकाश होने से ही आत्मतेज की अनुभूति होती है। तेल से भरे हुए इन दीपकों के प्रकाश से, तेल (स्नेह) की गंध से विषैले कीटाणुओं का नाश होता है और वातावरण में शुद्धता व पवित्रता उत्पन्न होती है। इसके चमक-दमक से स्फूर्ति और प्रसन्नता मिलती है। नगर पंचायत अध्यक्ष छितौनी अशोक निषाद ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान हरिशंकर राय, ग्राम प्रधान रामभजू चौहान, बृजेश पांडेय, राकेश निषाद, योगेश शर्मा, नरेंद्र चौरसिया, देवेंद्र प्रताप मल्ल, अजय साहनी, मनीष शर्मा, विवेक तिवारी, आयुष शुक्ला, प्रशांत शर्मा, बंधन चौहान, नरसिंह गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें