सड़क किनारे अज्ञात युवक का मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस
कुशीनगर के खड्डा तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा था। एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा लाए जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए फोटो व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा किया है।

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। खड्डा तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को एक करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खड्डा तहसील क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना कोटवा स्थित एम्बुलेंस कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसआई मृत्युंजय वर्मा, कांस्टेबल बबलू प्रजापति के साथ सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।
पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त के लिए उसका फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में भी साझा किया है। दोपहर डेढ़ बजे तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


