Kushinagar News: 20 वर्षीय युवक का शव घर से सौ मीटर की दूरी पर मिला, हत्या की आशंका
Kushinagar News: कुशीनगर के बरवापट्टी थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय सचिन चौहान का शव उसके घर से सौ मीटर दूर खेत में मिला। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Kushinagar News: कुशीनगर। बरवापट्टी थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक का शव उसके घर से सौ मीटर की दूरी पर खेत में पाया गया। युवक की मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं गांव में जारी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर बरहन के मड़ुवाडीह टोला निवासी हीरालाल चौहान के 20 वर्षीय लड़के सचिन चौहान का शव उसके घर से सौ मीटर की दूरी पर खेत में रविवार की सुबह देखा गया। जानकारी होते ही घर वाले तथा पूरा टोला खेत में उमड़ पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर जिले पर लौट गई। बरवापट्टी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था तथा घर पर ही रहता था। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
थानाध्यक्ष बरवापट्टी उपेंद्र कुमार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। फॉरेंसिक टीम तथा अन्य सूत्रों के जरिए जानकारी जुटाई जा रही है
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


