
युवक की गला कस कर हत्या, भीड़ ने शव रख जाम की सड़क
Kushinagar News - पडरौना (कुशीनगर)। हिन्दुस्तान संवाद पडरौना शहर के छुछिया गेट स्थित कुआं के
पडरौना (कुशीनगर)। हिन्दुस्तान संवाद पडरौना शहर के छुछिया गेट स्थित कुआं के समीप घर से लापता युवक का 15 घंटे बाद शव मिला। युवक की गला कसकर हत्या की गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव लेकर लौट रहे लोगों ने उसे तिलक चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने आक्रोशित भीड़ को समझाया और जाम हटवाया। पडरौना शहर में छुछिया गेट स्थित कुआं के समीप सोमवार की सुबह सुबह तकरीबव 8 बजे टहलने निकले लोगों ने एक युवक को पड़े देखा और शोर मचाया।
उनका शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। युवक का शव मिलने की सूचना पाकर सरदार नगर रोइनी मोहल्ला निवासी कैलाश खरवार और उनके परिवार के सदस्य पहुंच गए। युवक का शव देखकर कैलाश दहाड़े मारकर राने लगे। शव उनके बेटे सोनू खरवार(21) का था। सोनू की मफलर से गला कसकर हत्या की गई थी। उसके मुंह से खून निकला था।कैलाश और उनके परिवार वालों ने बताया कि सोनू रविवार की शाम बाहर से कमाकर घर लौटा था। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद वह गायब हो गया। उसकी काफी तलाश की गई लेकिन पता नहींचला। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लौट रहे लोग आक्रोशित थे। उन्होंने तिलक चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया और हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग शुरू कर दी। कोतवाल ने आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम हटवाया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। देर रात केस दर्ज कर लिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




