चाकू से हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भुजौली स्थित कोतरहा नाला के समीप शनिवार को हुई चाकूबाजी की घटना में घायल युवक की बुधवार की शा

चाकू से हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भुजौली स्थित कोतरहा नाला के समीप शनिवार को हुई चाकूबाजी की घटना में घायल युवक की बुधवार की शाम गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को हत्या के प्रयास के आरोप में पहले ही जेल भेज चुकी है।

घटना का विवरण

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जिंदाछपरा निवासी छोटेलाल यादव (30) पुत्र ठगई अपने भांजे अजीत (24) पुत्र दीनानाथ निवासी हथिया, थाना खड्डा के साथ बीते शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर से मिट्टी गिराकर वापस घर लौट रहे थे। दोनों भुजौली खुर्द के कोतरहा नाला मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान नाला पर बने पुल पर बैठे भुजौली निवासी अब्बास पुत्र आलमगीर, आकाश तथा छोटेलाल पुत्र महगू से रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान मनबढ़ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अजीत के पेट तथा छोटेलाल यादव की कमर और पीठ में चाकू लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने आरोपित युवकों की भी पिटाई कर दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था।

इलाज और गिरफ्तारी

घायल अजीत को कोटवा तथा छोटेलाल यादव को खड्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रविंद्र नगर धूस स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अजीत की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। सोमवार को घायल अजीत के पिता दीनानाथ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अब्बास, खदेरू और छोटेलाल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। वहीं, बुधवार की शाम इलाज के दौरान अजीत की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव घर नहीं पहुंचा था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चाकूबाजी की घटना कब हुई?
चाकूबाजी की घटना शनिवार को हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।