Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsMissing Teen Found Dead in Canal Family Alleges Murder
गायब किशोरी की नहर में मिली लाश, हत्या का आरोप

गायब किशोरी की नहर में मिली लाश, हत्या का आरोप

संक्षेप:

Kushinagar News - रवींद्रनगरधूस थाना क्षेत्र के मटिहनिया खुर्द गांव से गायब किशोरी पल्लवी की लाश सेमरा रेगुलेटर में मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। किशोरी 29 अगस्त को घर से गायब हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम...

Thu, 4 Sep 2025 05:33 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

पडरौना, निज संवाददाता। रवींद्रनगरधूस थाने के एक गांव से छह दिन पूर्व गायब किशोरी की लाश एक दिन पूर्व मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कुबेरस्थान थाने के सेमरा रेगुलेटर पर मिली थी। बुधवार को परिजन समेत ग्रामीण थाने पहुंच कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम शव को अंतिम संस्कार हो गया। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के मटिहनिया खुर्द गांव निवासी किशोरी पल्लवी पुत्री दीपक सिंह पिछले 29 अगस्त को घर से गायब हो गई थी। किशोरी की मां नीलम सिंह पत्नी दीपक सिंह के तहरीर पर रवींद्रनगर धूस थाने की पुलिस ने उसी दिन देर शाम बिना सूचना गायब होने का केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार की शाम किशोरी का शव मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा रेगुलेटर में फंसी मिली। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शव का शिनाख्त हो सका। बुधवार को किशोरी के परिजन व ग्रामीण थाने पहुंच कर हत्या का आरोप लगाते हुये कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनगरधूस ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मां के डाटने से नाराज किशोरी पिछले 29 अगस्त को बिना सूचना घर से गायब हो गई थी। उसकी लाश कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा नहर में एक दिन पूर्व मिली थी। इस मामले में उसी दिन गायब होने का केस मां की तहरीर पर थाने में दर्ज है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का स्पष्ट पता चल जायेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। किशोरी की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।