
मुंबई जा रही हनुमानगंज की महिला ट्रेन से लापता
Kushinagar News - कुशीनगर से गोरखपुर से मुंबई जा रही 55 वर्षीय महिला पानपति यादव लापता हो गई हैं। परिवार ने जीआरपी थाने में तहरीर दी है। इटारसी स्टेशन तक उनका लोकेशन मिला, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा...
कुशीनगर। गोरखपुर से मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से जा रही हनुमानगंज थाना क्षेत्र निवासी एक 55 वर्षीय महिला लापता हो गयी है। परिजनों ने इसकी तहरीर गोरखपुर जीआरपी थाने में देकर महिला का पता लगाने की गुहार लगायी है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के आनन्द नगर दरगौली निवासी चन्द्र प्रताप यादव ने गोरखपुर जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह को तहरीर देकर बताया है कि उनकी चाची पानपति यादव पत्नी दिया प्रसाद 30 सितंबर को गोरखपुर से 20104 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर मुंबई जा रही थी। इटारसी स्टेशन तक उनका लोकेशन मिला, जिसके बाद से उनका पता नही चल पा रहा है।
उनकी खोजबीन की गई लेकिन अब तक उनका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने जीआरपी पुलिस से लापता पानपति देवी का पता लगाने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




