पत्नी लापता, पति ने तलाश की लगायी गुहार
Feb 14, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Kushinagar News - खड्डा के ग्राम दरगौली की 28 वर्षीय महिला सुमन देवी लापता हो गई हैं। पति ज्ञानेंद्र पासवान ने हनुमानगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुमन 6 फरवरी को सुबह घर से निकली थीं और तब से वापस नहीं लौटीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दरगौली निवासी एक 28 वर्षीय महिला लापता हो गयी है। पति ने इसकी तहरीर हनुमानगंज थाने में देकर पुलिस से पत्नी की खोजबीन करने की मांग की है। ग्राम दरगौली निवासी ज्ञानेंद्र पासवान ने हनुमानगंज थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी सुमन देवी 6 फरवरी की भोर घर से निकली। लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। उसने चारों तरफ पत्नी की खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पति ज्ञानेंद्र ने पुलिस से पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




