Meeting Held for E-Rickshaw Drivers in Padrauna Route Determination and Safety Awareness रूट नंबर से संचालित होंगे ई-रिक्शा , Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsMeeting Held for E-Rickshaw Drivers in Padrauna Route Determination and Safety Awareness

रूट नंबर से संचालित होंगे ई-रिक्शा

Kushinagar News - कुशीनगर में एआरटीओ कुशीनगर के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालकों की बैठक का आयोजन किया गया। टीआई ने रूट निर्धारण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह जल्दी पूरी की जाएगी। इसके अलावा, हेलमेट के बिना...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरFri, 12 Sep 2025 09:27 AM
share Share
Follow Us on
रूट नंबर से संचालित होंगे ई-रिक्शा

कुशीनगर। एसपी संतोष कुमार मिश्र के निर्देश पर टीआई कुशीनगर द्वारा एआरटीओ कुशीनगर के साथ संयुक्त रूप से पडरौना में पीडी मॉल पडरौना के पास ई- रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में ई-रिक्शा चालकों को रूट निर्धारण कार्यवाही से संबंधित निर्देशों से अवगत कराया गया। टीआई ने कहा कि रूट निर्धारण कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कर ली जाएगी, जिसके उपरांत पडरौना व कसया में रूट नंबर के अनुसार ही ई-रिक्शा का संचालन होगा। इसके अलावा रामकोला रोड पडरौना में स्थित पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो फ्यूल से संबंधित आम जनों में जागरूकता बढ़ाया गया तथा पेट्रोल पंप मैनेजर को निर्देशित किया गया कि बिना हेलमेट धारण किए व्यक्ति को किसी भी दशा में फ्यूल न दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।