जलाभिषेक कर मांगी मन्नतें
Kushinagar News - बरवा रतनपुर क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। महंगाई के बावजूद, श्रद्धालुओं ने बेर खरीदकर अभिषेक किया। पुलिस ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। दुदही में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हाथी, घोड़े और अन्य कलाकार शामिल थे।

बरवा रतनपुर। क्षेत्र के बरवां रतनपुर, एकडंगा, कोहरगड्डी, नौगावां, खजुरी, मडार विंदवलिया के भुवनेश्वर कोट स्थान, सिद्धी पीठ बगही कुटी आदि गांवों के शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने जलाअभिषेक किया। महंगाई के दौर में बेर 80 रूपये किलो होने के बाद भी श्रद्धालुओं ने क्रय करके जलाअभिषेक किया। शिवालयों पर लगे वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस चाक चौबंद रही। थाना खड्डा प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय व नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र निरिक्षक चन्द्रभूषण प्रजापति के निर्देशन में पुलिस टीम को सख्ती से निपटकर शांतिपूर्ण ढंग से महाशिवरात्रि मेले को संपन्न करने में लगे रहे। ------- दुदही में भव्य शोभा यात्रा निकली, उमड़े श्रद्धालु दुदही।
शिव पार्वती मंदिर दुदही गोला बाजार छठ घाट पोखरा के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव बारात, नगर भ्रमण, गंगा आरती एवं शिव विवाह आदि की झांकी निकाली गई। श्री शिव पार्वती मंदिर से निकली झांकी में हाथी, घोड़े, ऊंट आगे आगे चल रहे थे। झांकी में शिव बारात में हाथी घोड़े, भूत प्रेत, बने अनेक कलाकार, फरवाई नृत्य, शिव तथा नंदी की विशाल प्रतिमा के साथ ही सुंदर भजन कीर्तन अनवरत चल रहा था। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, लड़कियां पूरे नगर के स्टेशन बाजार, गोलबाजार सहित कई मार्गों से होकर गुजरे। व्यवस्था में मन्दिर समिति के अध्यक्ष केशव जायसवाल, उपाध्यक्ष विजय मद्धेशिया, महामंत्री एवं सभासद प्रतिनिधि राजन जायसवाल, कोषाध्यक्ष कुलदीप मद्धेशिया, संजय मद्धेशिया आदि कमेटी के विभिन्न सदस्य जुटे रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



