विष्णु महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा के लिए कल निकलेगी कलश यात्रा

Feb 07, 2026 09:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

Kushinagar News - कुशीनगर के राजापाकड़ में प्राचीन शिवमंदिर परिसर में नवनिर्मित श्रीराम दरबार और श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए सप्तदिवसीय महायज्ञ और महाशिवरात्रि मेला की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कलश यात्रा, वेदी निर्माण, और प्राण प्रतिष्ठा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विष्णु महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा के लिए कल निकलेगी कलश यात्रा

कुशीनगर। ‎तमकुही ब्लॉक के ग्राम पंचायत राजापाकड़ स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में नवनिर्मित श्रीराम दरबार मंदिर व श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए आयोजित सप्तदिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह व महाशिवरात्रि मेला की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस क्रम में रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिससे धार्मिक आयोजनों का विधिवत शुभारंभ होगा। ‎आयोजन समिति के हरिदास महाराज ने बताया कि रविवार को कलश यात्रा के साथ वेदी निर्माण होगा। सोमवार को मंडप प्रवेश, वेदी पूजन व जलाधिवास संपन्न कराया जाएगा। मंगलवार को अरणी मंथन, अन्नाधिवास व वस्त्राधिवास होगा। बुधवार को पुष्पाधिवास, द्रव्याधिवास व घृताधिवास के अनुष्ठान किए जाएंगे।

गुरुवार को महास्नान, नगर भ्रमण व शैय्याधिवास का कार्यक्रम निर्धारित है। ‎शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे के मध्य देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी, जिसके उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। शनिवार को नारायणी नदी व बांसी नदी के संगम तक जलयात्रा निकाली जाएगी। रविवार 15 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ महाशिवरात्रि मेला का आयोजन होगा। महायज्ञ का संचालन अयोध्या धाम से पधार रहे आचार्य पं. रामजस मिश्र व उपाचार्य पं. पुरुषोत्तम पांडेय द्वारा किया जाएगा। वहीं वृंदावन से पधारे आचार्य अमरनाथ पांडेय प्रतिदिन सायं सात बजे से झांकी सहित संगीतमयी कथा सुनाएंगे। यज्ञ समिति राजापाकड़ धाम के सदस्यों ने कलशयात्रा सहित सभी आयोजनों में श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।