महाशिवरात्री पर्व पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंजा हर-हर महादेव
Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जनपद के प्रमुख शिवालयों पर भोर से आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

पडरौना, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जनपद के प्रमुख शिवालयों पर भोर से आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त भोर से लगायत पूरा दिन मंदिरों में पहुंच कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। एसपी समेत सीओ सदर व पुलिस अधिकारियों ने शिवालयों पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। जिले के प्रमुख शिवालय कुबेरस्थान, सिधुआ स्थान, लमुआ, नरसर करहिया, बौद्धा बाबा, पचफेड़ा स्थान, पडरौना के शिवाला मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर, लखरांव मंदिर, अंबे मंदिर, खिरकिया मंदिर स्थित शिवालयों सहित छावनी के महादेव मंदिर एवं भन्नुनाथ मंदिर, लमुहा शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, रामपुर मटिहनिया स्थित प्राचीन शिवमंदिर सहित सभी शिवालयों में पूजन-अर्चन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक कर जयकारे लगाए। महाशिवरात्रि के अवसर पर इन मंदिरों के परिसर में मेला लगा रहा। सिद्धनाथ सिधुआ बाबा मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिन भर लगी रही। इस दौरान सिधुआ स्थान मदिर के मंहत योगेश्वर नाथ त्रिपाठी, शैलेश मिश्रा, सुरेश दास साधु बाबा, अजीत कुमार सहित सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार अन्य लोग डटे रहे। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने स्वयं कुबेरस्थान समेत शिवालयों पर पहुंच कर जलाभिषेक किया। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह समेत पुलिस कर्मी शिव मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का हाल जानते रहे। एसपी ने प्राचीन शिव मंदिर का भ्रमण किया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य रूप से बैरिकेटिंग व्यवस्था, प्रकाश, यातायात प्रबंधन, पार्किंग की व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


