Kushinagar News: आज से सामूहिक विवाह में निर्धन कन्याओं के पीले होंगे हाथ
Kushinagar News: कुशीनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोहों का शुभारम्भ होगा। 14 से 20 जुलाई तक प्रशासन विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें करीब 312 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह सुनिश्चित किया जाएगा।

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में आज से सामूहिक विवाह समारोहों का शुभारंभ होगा। इसके लिये प्रशासन ने 14 से 20 जुलाई तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। योजना के तहत जिले में करीब 312 जोड़ों का विवाह कराया जायेगा। इसके लिये जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सामूहिक विवाह समारोहों की व्यवस्था
मंगलवार से शुरु हो रहें सामूहिक विवाह समारोहों में विवाह मंडप, भोजन, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई है। सभी आयोजन स्थलों पर संबंधित उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी और अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लाभार्थी जोड़ों के दस्तावेजों का सत्यापन भी लगभग पूरा कर लिया गया है। जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम होंगे। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज और अन्य धर्मों की परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराया जायेगा। शासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को निर्धारित आर्थिक सहायता के साथ गृहस्थी के आवश्यक सामान भी उपहार स्वरुप दिये जायेंगें। समूहिक विवाह का आयोजन 14 जुलाई को कसया-रामकोला रोड स्थित श्री श्याम उत्सव लॉन राकोला में ,16 जुलाई पार्थ रिजॉर्ट पडरौना, 18 सेलेब्रेशन लॉन सेवरही और 20 जुलाई को सेलेब्रेशन मैरिज हाल हाटा में आयोजित होंगे। इसमें संबंधित ब्लॉक क्षेत्र व निकायों की जोडि़यां भी शामिल होगी।
समारोह की उपस्थिति और उद्देश्य
सभी आयोजन शासन की गाइडलाइन के अनुरूप कराए जायेंगे। समारोहों सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, निकायों के अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति आयोजित होंगे। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर विवाह का बोझ कम करना तथा बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह सुनिश्चित करना है। आवेदकों के पात्रता जांच का कार्य लगभग पुरी हो गई है।
रमाशंकर यादव- जिला समाज कल्याण अधिकारी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


