Kushinagar News: महाविद्यालय को हाईवे से जोड़ने वाली एक किमी सड़क गड्ढों में तब्दील
Kushinagar News: कुशीनगर के पटखौली में पीके महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो गई है। इस सड़क की हालत बहुत खराब है, जिससे रोजाना हजारों छात्रों और ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में गड्ढे भरने से दुर्घटनाएँ हो सकती हैं। लोग स्थानीय प्रतिनिधियों से मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

Kushinagar News: कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के पटखौली स्थित पीके महाविद्यालय को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली लगभग एक किमी लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाली के कारण प्रतिदिन इस मार्ग से आने-जाने वाले हजारों छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नगर पंचायत के पिपरा रज्जब गांव के पास से एनएच से यह सड़क पीके महाविद्यालय के अलावा पटखौली समेत आधा दर्जन गांवों को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। बरसात के मौसम में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क कई वर्ष पहले जिला पंचायत द्वारा बनवाई गई थी। वर्तमान में इसके मरम्मत एवं पुनर्निर्माण को लेकर विभागीय स्तर पर तकनीकी अड़चने सामने आ रही हैं। लोगों के अनुसार सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन नहीं होने के कारण इस मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। क्षेत्रीय लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस सड़क के निर्माण में आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर कराते हुए तत्काल निर्माण कार्य कराने की मांग की है, जिससे इस समस्या से लोगों को निजात मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


