फोरलेन पर बस-ट्रक की भिड़ंत, बिहार की महिला यात्री व चालक घायल
Kushinagar News - पटहेरवा में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस और सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर में बस चालक और एक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल भेजा गया।

पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया चौराहे पर बुधवार की भोर में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर लग्जरी बस और सामने से आ रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर में बस चालक समेत दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा डिवाइडर पर चढ़कर अटक गया। हालांकि, बस में सवार अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।
हादसे का विवरण
बुधवार की भोर में करीब चार बजे बिहार के अररिया से दिल्ली जा रही एक लग्जरी बस जैसे ही पटहेरिया चौराहे पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक बाल किशुन शाह (40) पुत्र निरंजन शाह निवासी बैजनाथ थाना जोगबनी, जिला अररिया (बिहार) तथा बस में सवार बेगम (36) पत्नी मंजर निवासी कटरवानी थाना क्षेत्र, अररिया घायल हो गईं। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पटहेरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। पटहेरवा एसओ धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है। बस में सवार यात्रियों को गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था कराई जा रही है। साथ ही फोरलेन पर यातायात सुचारु रूप से बहाल करा दिया गया है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


