महाराणा प्रताप की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के सेवरही कस्बे में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। महाराणा प्रताप चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। करणी सेना के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महानायक हैं, जिनकी वीरता और मातृभूमि के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है।

महाराणा प्रताप की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

कुशीनगर। सेवरही कस्बे में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य एवं बलिदान को याद किया गया। पुष्पांजलि करते हुए करणी सेना के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के एक ऐसे महानायक हैं, जिनकी वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और आत्मसम्मान की मिसाल है। मुकेश सिंह राघव ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें आत्मसम्मान, स्वतंत्रता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की सीख देता है।इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष हीरालाल सोनी, सर्वेश तिवारी, प्रेमशंकर सिंह सूर्यवंशीं, एडवोकेट अमरनाथ सिंह, शम्भू सिंह, रणविजय सिंह, अंकुश सिंह, रवि राय, डॉ. अमित सिंह, शिक्षक अशोक सिंह, मुकेश सिंह राघव, अशोक सिंह राघव, ओम प्रकाश सिंह, अमित सिंह, अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।