लंपी बीमारी की चपेट में आधा दर्जन पशु

लंपी बीमारी की चपेट में आधा दर्जन पशु

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर के मथौली बाजार क्षेत्र में लंपी वायरस के कारण पशुपालकों में चिंता बढ़ गई है। हरपुर बरवा पंचायत में आधा दर्जन पशु प्रभावित हैं। पशुपालक अपने गोवंशों की सुरक्षा के लिए इलाज और एहतियात बरत रहे...

Sep 12, 2025 09:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

कुशीनगर। मथौली बाजार क्षेत्र में लंपी वायरस की दस्तक से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। मोतीचक ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरपुर बरवा में लंपी वायरस की चपेट में आने से आधा दर्जन पशु पीड़ित हैं। यह बीमारी आस पास के कई गांवों में फैलने की आंशका से पशुपालकों में भय व्याप्त हो गया है। इसे देखते हुए पशुपालक अपने गोवंशों को लंपी से बचाने के लिए एहतियात बरतने के साथ-साथ इलाज भी करा रहे हैं। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत हरपुर बरवा में रामचइतर, नकुल साहनी, भुटेली शर्मा, विशुन शर्मा, विशुनदेव आदि के लगभग आधा दर्जन गोवंशीय पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन लोगों ने बताया कि उनका गोवंश पिछले कुछ दिनों से वायरस की चपेट में है और कुछ खा-पी नहीं रहा है। मथौली स्थित राजकीय पशु चिकित्सा के प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि हरपुर बरवा गांव में पशुपालन विभाग से सभी पशुओं का टीकाकरण कर दिया गया है। जो पीड़ित हैं, उनका भी इलाज किया जा रहा है। उन्होंने पशु चिकित्सकों के अवकाश पर होने व हेल्पलाइन नंबर 1962 पर फोन करने की सलाह देते हुए कहा कि लंपी वायरस पशुओं में फैलने वाला त्वचा संबंधी रोग है। इससे ग्रसित पशु के शरीर पर गांठें पड़ जाती हैं। साथ ही पशु को तेज बुखार, दूध उत्पादन में कमी, भूख न लगना आदि समस्याएं होती हैं। अगर संक्रमित पशु के आसपास स्वस्थ पशुओं को रखा जाए तो उनके भी लंपी की चपेट में आने का खतरा बना रहता है।