शासन की सख्ती और एजेंसी की मुस्तैदी से बोदरवार में सुधरे हालात
Kushinagar News - बोदरवार में वैश्विक संकट के कारण LPG गैस सिलेंडर की कमी हो गई है। एचपी गैस एजेंसियों की स्थिति सबसे खराब है। हालांकि, रमजान के दौरान सिलेंडर की आपूर्ति स्थिर रही। वहीं, सोहसा मठिया में मिठाई दुकानों पर गैस की कमी के चलते चाय बनाने के लिए भट्ठियों का सहारा लिया गया।

बोदरवार। वैश्विक संकट के दौर में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई चेन में कमी के कारण और अफवाहों की वजह से अचानक एजेंसियों पर सिलेंडर लेने वालों की संख्या बढ़कर बेकाबू होने लगी थी। सबसे खराब हालत एचपी की गैस एजेंसियों की हो गई थी। ऐसे में बोदरवार बाजार स्थित गैस एजेंसी भी अछुती नहीं रही थी। शुक्रवार को बोदरवार बाजार में संचालित गैस एजेंसी पर बुकिंग व ओटीपी के आधार पर वितरण सुचारू रूप से चल रहा था। रमजान में सिलेंडर का अभाव नज़र नहीं आया। क्योंकि इंडेन, भारत और एचपी एजेंसी सिलेंडर सुबह से ही सप्लाई दे रही थीं।-------रसोई
गैस की किल्लत के बीच विकल्प की तलाशसोहसा मठिया। रसोई गैस की किल्लत अब क्षेत्रों में भी देखने को मिल रही है। जिन मिष्ठान की दुकानों पर गैस पर मिठाई बनती थी और ग्राहकों को चाय-पकौड़ी भी बनाकर दिया जाता था, शुक्रवार कोउन दुकानों पर भट्ठियों के भरोसे चाय बनते दिखाई दी। भैंसहा के सदर टोला में मिष्ठान की दुकान पर चूल्हा बनाकर लोगों को चाय बनाकर दिया जा रहा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


