
दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में 22 को अवकाश
संक्षेप: Kushinagar News - कुशीनगर में जिला एवं सत्र न्यायालय ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में 22 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रस्ताव और उच्च न्यायालय इलाहाबाद की...
कुशीनगर। जिला एवं स्त्र न्यायालय में आगामी दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में 22 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर की तरफ से प्रस्तुत प्रस्ताव एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद की स्वीकृति के बाद लिया गया है। जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी की तरफ से जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर द्वारा 10 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश के संबंध में एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। उस प्रस्ताव में अनुरोध किया गया था कि आगामी दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए।
उन्होंने बताया कि प्रस्ताव के परीक्षण के बाद यह पाया गया कि पूर्व में मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। परंतु संघ द्वारा अनुरोध किया गया कि उस तिथि को निरस्त करते हुए दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर अवकाश घोषित किया जाए, जिससे न्यायालय परिसर में कार्यरत न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ता पारंपरिक पर्व का उत्सवपूर्वक आनंद ले सकें। प्रस्ताव के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर की सहमति प्राप्त होने पर उत्तर प्रदेश शासन न्यायालय प्रशासन अनुभाग-4 इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माध्यम से अनुमति प्रदान की गई। इसके बाद जिला न्यायाधीश ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि मकर संक्रांति के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर 22 अक्टूबर को न्यायालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायालय कुशीनगर के अधीन समस्त न्यायालयों एवं न्यायिक कार्यालयों में इस दिवस को न्यायिक कार्य नहीं होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




