अधिवक्ता की रॉड से वार कर हत्या, घरेलू विवाद बना कारण

Apr 04, 2026 10:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के सनेरा मल छपरा गांव में एक अधिवक्ता की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। घरेलू विवाद के चलते हुई इस घटना में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। मामले में उनके छोटे पुत्र ने बड़े पुत्र और बहू पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

अधिवक्ता की रॉड से वार कर हत्या, घरेलू विवाद बना कारण

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सनेरा मल छपरा गांव में एक अधिवक्ता की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है। गांव निवासी प्रसिद्ध नारायण दीक्षित जिला एवं सत्र न्यायालय, रविन्द्र नगर में अधिवक्ता थे और पांच बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। शुक्रवार की देर शाम घर पर ही परिवार के भीतर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान अधिवक्ता के सिर पर रॉड से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए।

उनके सिर, मुंह और कान से खून बहने लगा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अधिवक्ता के छोटे पुत्र ने बड़े पुत्र व बड़ी बहू पर रॉड से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।देर रात परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के लिए शव को सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।