Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsLand Ownership Restored to Four Patta Holders After 20 Years in Kushinagar
चार ग्रामीणों को बीस साल बाद मिला पट्टे की जमीन पर कब्जा

चार ग्रामीणों को बीस साल बाद मिला पट्टे की जमीन पर कब्जा

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर के फाजिलनगर क्षेत्र में चार पट्टाधारकों को 20 साल बाद उनकी भूमि का कब्जा मिला। न्यायालय के आदेश के अनुसार, एसडीएम ने राजस्व टीम के माध्यम से पट्टाधारकों को भूमि पर कब्जा दिलाया। यह कब्जा 2005...

Oct 19, 2025 11:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के रामपुर उर्फ खुशहाल टोला निवासी चार पट्टाधारकों को 20 साल बाद कब्जा मिला है। न्यायालय के आदेश बावजूद भी पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत पर एसडीएम ने गंभीरता दिखाई। उनके निर्देश पर राजस्व टीम ने पहुंचकर पट्टाधारकों को जमीन पर कब्जा दिलाया। इस गांव के मोतीलाल व छविनाथ पुत्र मखु प्रसाद तथा सफी मोहम्मद व इसरुल अंसारी ने कसया के एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल को जनता दर्शन के दौरान बताया कि 2005 में तत्कालीन प्रधान और भूमि प्रबंधन समिति द्वारा दो-दो डिस्मिल आवासीय जमीन पट्टा दिए जाने का प्रस्ताव किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसके बाद चारों का पट्टा एसडीएम द्वारा स्वीकृत हो गया था। बाद में ग्राम सभा के निर्वाचित दूसरे प्रधान ने उस पट्टा को अवैध बताते हुए अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दाखिल कर उस भूमि पर स्थगन आदेश ले लिया था। उसके बाद वहां यथास्थिति बनी हुई थी। बीते अगस्त माह में न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मौजूद साक्ष्यों के आधार पर पट्टा को बहाल करते हुए आवंटियों को कब्जा दिलाने का आदेश दिया, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी कब्जा नहीं मिल सका था। इसके बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित कर तत्काल कब्जा दिलाने का आदेश दिया। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम राजस्व निरीक्षक संजय कुमार राय, लेखपाल नंदलाल पाठक, रतन कुमार गोंड, धनंजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पट्टा में आवंटित भूमि की पैमाइश करते हुए चारों पट्टाधारकों को कब्जा दिलाया।