पुलिस पर पथराव मामले में 34 नामजद व 100 अज्ञात पर केस दर्ज

Feb 21, 2026 12:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के महूई खुर्द में भूमि विवाद के चलते एक पक्ष की महिलाएं और बच्चे पुलिस से भिड़ गए। ईंट-पत्थर चलने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया और 34 नामजद व 100 अज्ञात पर केस दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।

पुलिस पर पथराव मामले में 34 नामजद व 100 अज्ञात पर केस दर्ज

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के गांव महूई खुर्द में एक दिन पूर्व भूमि विवाद में जांच के लिए कागजात मांगे जाने पर एक पक्ष की ओर से महिलाएं और बच्चे पुलिस से उलझ गए। कुछ समय के लिए ईंट-पत्थर भी चले, जिससे अफरा तफरी मच गई। माहौल को नियंत्रित करने के लिए थाने से फोर्स बुलानी पड़ी थी, इसके बाद आठ महिलाओं समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 34 नामजद व 100 अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है। महूई खुर्द के छोटका टोला में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा है।

एक पक्ष से हबीबुल्लाह, जान मुहम्मद, लाल मुहम्मद पुत्र रहीमन घर बनवा रहे है। इसी भूमि पर दूसरा पक्ष अपना बता रहा है और स्टे होने का दावा करते हुए निर्माण कार्य रोक रहा था। इसको लेकर हबीबुल्लाह पुत्र रहीमन ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कसया संतराज सिंह बघेल और एसओ कसया अभिनव कुमार मिश्र गुरुवार को मौके पर जांच करने पहुंचे और शिकायतकर्ता से मामले की जानकारी ली। दूसरे पक्ष से भी कागजात की मांग की गई लेकिन दूसरे पक्ष ने कोई कागजात नहीं दिखा पाया और उस पक्ष की महिलाएं एवं बच्चे पुलिस से भिड़ गये। कुछ देर के लिए ईंट-पत्थर भी चले, जिससे अफरा तफरी मच गयी। माहौल को देखते हुए थाने से पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी, जिसके बाद माहौल शांत हुआ था। इस मामले में हल्का दरोगा रामनरेश यादव की तहरीर पर कसया पुलिस ने 34 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह ने कहा पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाने वाले 34 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।