युवती की एडिटेड अश्लील फोटो भेजने वाले पर कार्रवाई नहीं
Kushinagar News - कुशीनगर के तमकुहीराज थानाक्षेत्र में एक युवती की अश्लील फोटो सोशल साइट्स पर भेजने के मामले में पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आरोपी युवक ने फोटो एडिट कर परिवार को परेशान किया है और वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। शादी की तैयारी में बाधा आ रही है।
कुशीनगर। तमकुहीराज थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती की अश्लील फोटो विभिन्न मोबाइल नंबरों व सोशल साइट प्लेटफार्म के इंस्टाग्राम अकाउंट से परिजनों को भेजने का आरोप लगा पीड़ित पिता ने तमकुहीराज पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुत्री का गलत तरीके से फोटो को एडिट करके एक युवक लगातार उन्हें मैसेज कर रहा है तथा युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। मामले में उन्होंने बीते 14 नवंबर को साइबर थाने में तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई थी। लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। तमकुहीराज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अश्लील फोटो सोशल साइट के विभिन्न प्लेटफार्म पर लगा कर एक मनबढ़ बीते अक्टूबर माह से परिजनों को परेशान कर रहा है।
तमकुहीराज पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि मनबढ़ अश्लील वीडियो परिजनों व रिश्तेदारों को भेजने तथा उसे सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। 14 अक्टूबर को साइबर थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कोई कारवाई नहीं हो सकी। पीड़ित पिता का कहना था कि युवती के परिजन उसकी शादी करने की तैयारी में जुटे है। लेकिन आरोपी के हरकतों से उनकी बेटी की शादी में कठिनाई आ रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक कारवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




