स्टेडियम कुशीनगर ने ढाढ़ा को 11-6 से किया पराजित

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में खेलो इंडिया के अंतर्गत महिला कबड्डी लीग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल में कुशीनगर स्टेडियम ने ढाढ़ा को 11-6 से हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अगरनाथ त्रिपाठी ने किया। विजेता और उपविजेता टीमों को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता ने पुरस्कार दिए।

स्टेडियम कुशीनगर ने ढाढ़ा को 11-6 से किया पराजित

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। खेलो इंडिया के अंतर्गत जनपद स्तरीय महिला कबड्डी लीग प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में किया गया। इसमें स्टेडियम कुशीनगर की टीम ने ढाढ़ा को 11-6 से पराजित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अगरनाथ त्रिपाठी सचिव जिला ओलम्पिक संघ देवरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जनपद की कुल 04 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला कुशीनगर स्टेडियम और ढाढ़ा के बीच हुआ। इसमें कुशीनगर स्टेडियम की टीम ने ढाढा को 11-6 से विजय प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को वरिष्ठ अतिथि मनीष कुमार गुप्ता जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कुशीनगर ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

इस दौरान सचिव जिला कबड्डी संघ कुशीनगर नरसिंह शर्मा, संजय सिंह, शेषनाथ मिश्रा, पंकज कुमार यादव, राजेन्द्र सिंह राजू, दिवाकर मणि त्रिपाठी, नफीस अहमद, पंकज आदि उपस्थित रहे। अंत में जिला खेल कार्यालय की ममता भारती ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।