शादी वाले परिवार ही कर रहे आभूषणों की खरीदारी

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में लगन के मौसम के साथ सराफा बाजार में हलचल बढ़ी है, लेकिन कारोबारियों के चेहरे पर पहले जैसी चमक नहीं है। बढ़ती कीमतों के कारण सामान्य ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी की सोना न खरीदने की अपील से व्यापारी चिंतित हैं। अब केवल शादी वाले परिवार जरूरी खरीदारी कर रहे हैं।

शादी वाले परिवार ही कर रहे आभूषणों की खरीदारी

कुशीनगर। लगन का मौसम शुरू होने के साथ सराफा बाजार में हलचल तो बढ़ी है, लेकिन कारोबारियों के चेहरे पर पहले जैसी चमक नहीं दिख रही। बाजार में इस समय मुख्य रूप से उन्हीं परिवारों की भीड़ नजर आ रही है, जिनके यहां शादी-विवाह तय हैं। सामान्य ग्राहकों की संख्या पहले की तुलना में काफी कम बताई जा रही है। शहर में सराफा कारोबारियों का कहना है कि बढ़ती कीमतों के कारण आम लोग आभूषणों की खरीदारी से दूरी बना रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद भविष्य में कारोबार पर पड़ने वाले असर को लेकर व्यापारी चिंतित हैं। उनका मानना है कि यदि लोगों ने इस अपील का व्यापक स्तर पर पालन किया, तो पहले से मंदी झेल रहा बाजार और प्रभावित हो सकता है। इस समय केवल शादी वाले परिवार जरूरी खरीदारी कर रहे हैं। पहले जहां लगन के मौसम में लोग निवेश और शौक के तौर पर भी सोना-चांदी खरीदते थे, वहीं अब ग्राहक जरूरत भर की ही खरीदारी कर रहे हैं।

बाजार में ग्राहक की कमी

लोग भारी आभूषणों के बजाय हल्के वजन के डिजाइन पसंद कर रहे हैं। सराफा कारोबारी राजन वर्मा, रमेंश चंद्र वर्मा, शिव वर्मा, दीपक वर्मा, अंशुल जायसवाल, अभय बंका, विनय वर्मा आदि ने बताया कि सोने की कीमत लगातार ऊंचाई पर बनी हुई है, जिसका सीधा असर बिक्री पर पड़ रहा है। ग्राहकों का बजट सीमित होने से आभूषणों का वजन कम हो गया है। इसके अलावा बड़ी कंपनियों से भी स्थानीय बाजार प्रभावित हो रहा है।

Voice of UP

भविष्य की चिंता

हालांकि लगन के चलते बाजार में पूरी तरह सन्नाटा नहीं है, लेकिन कारोबारियों का कहना है कि पहले जैसी खरीदारी अब नहीं रह गई है। आने वाले महीनों में स्थिति कैसी रहेगी, इसे लेकर व्यापारी अभी से चिंतित नजर आ रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुशीनगर में सराफा बाजार में ग्राहकों की संख्या कम क्यों हो रही है?
बढ़ती कीमतों के कारण आम लोग आभूषणों की खरीदारी से दूरी बना रहे हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।